फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads of Jalalabad turned into ponds due to torrential rain

Shahjahanpur News: मूसलाधार बारिश से जलालाबाद की सड़कें बनी तालाब

Mon, 01 Sep 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Roads of Jalalabad turned into ponds due to torrential rain
जलालाबाद की सड़कों पर भरा बारिश का पानी। संवाद
जलालाबाद। कई दिन के बाद रविवार को दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से नगर के प्रमुख मार्ग तालाब में तब्दील हो गए। निचले इलाकाें में बसे मोहल्लों की गलियां भी जलमग्न हो जाने से करीब एक घंटे तक जनजीवन ठहरा रहा।
विज्ञापन

रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे घने-काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक दिया। इससे अंधेरा छाने पर दोपहर को शाम जैसा माहौल बन गया। कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। एक घंटे से ज्यादा समय तक हुई झमाझम बरसात से परशुराम मंदिर को जाने वाले मार्ग सहित तहसील रोड, राम ताल मार्ग तालाब जैसे नजर आने लगे। तेज बारिश के दौरान सड़कों पर सन्नाटा बना रहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न कार्यों के लिए बाजार आए लोग दुकानों के चबूतरों पर खड़े रहकर खुद को भीगने से बचाने का जतन करते रहे, लेकिन हवा के तेज झोंकों से बारिश की बौछारें उन्हें भिगोती रहीं। इस दौरान महिलाओं व बच्चों को काफी परेशानी हुई। निचले इलाके में बसे नौसारा, आंबेडकरनगर, गांधीनगर व प्रेमनगर आदि मोहल्लों की कई गलियों में देर तक जलभराव रहने आवागमन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

बाढ़ से बची फसलों को नुकसान होने की आशंका

जलालाबाद। तेज हवा के साथ रविवार को हुई भारी वर्षा ने किसानों के चेहरों की रंगत उड़ा दी है। बाढ़ से लगातार कई दिन जलमग्न रहीं जो फसलें किसी तरह खराब होने से बच गईं, उन्हें भारी नुकसान होने की आशंका है। जिन खेतों में बाढ़ का पानी भरा रहा, उनकी अधिकांश फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं। ऊंचे खेतों से पानी पहले उतर जाने से किसान फसलों के बचने की उम्मीद लगाए थे। इन खेतों की जमीन अब तक पूरी तरह सूख भी नहीं पाई थी कि बारिश फिर आफत बनकर बरसी। बाजरा, तिल और धान की फसल के तेज हवा के साथ पानी बरसने से गिरने की आशंका बढ़ गई है। उइला, संगहा, थाथरमई आदि गांवों के रतिपाल, भुवनेश, जयेंद्र आदि का कहना है कि बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसलों को बचाए रखना कठिन हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed