{"_id":"6a0c9e503b3700271b04896f","slug":"roads-left-unrepaired-after-excavation-public-resentment-grows-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-173792-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खोदाई के बाद बगैर मरम्मत कराए छोड़ दीं सड़कें, लोगों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खोदाई के बाद बगैर मरम्मत कराए छोड़ दीं सड़कें, लोगों में नाराजगी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई के बाद मरम्मत न कराने से लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। मंगलवार को जलालनगर बाहर चुंगी क्षेत्र की रहने वालीं कई महिलाएं पार्षद के साथ कलक्ट्रेट पहुंचीं और ज्ञापन देकर सड़कों की मरम्मत की मांग की।
मोहल्ले की गलियां काफी समय से खोदी पड़ी हुई हैं। लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वार्ड की पार्षद रीता राठौर, उनके पति छंगेलाल और मोहल्ले की तमाम महिलाएं मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचीं और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट चित्रा निर्वाल को ज्ञापन दिया।
कहा कि वार्ड के कई मोहल्लों की गलियां पैदल चलने लायक भी नहीं रह गईं हैं। बारिश होने में तो बुरा हाल हो जाता है। स्कूली बच्चों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। साथ ही जरूरत पर एंबुलेंस भी अंदर नहीं आ सकती। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद