फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roads jammed during the festive season, vehicles crawled on Jail Road

Shahjahanpur News: त्योहारी सीजन में सड़कें जाम, जेल रोड पर रेंगते रहे वाहन

Mon, 23 Feb 2026 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Roads jammed during the festive season, vehicles crawled on Jail Road
दोपहर में जेल रोड पर लगा जाम।संवाद
शाहजहांपुर। होली के नजदीक आने के साथ ही यातायात व्यवस्था पटरी से उतरने लगी है। सोमवार को सड़कें जाम रहीं और लोग परेशान होते रहे। परीक्षा छूटने पर जेल रोड पर लंबा जाम लग गया। इसके चलते वाहन रेंगते रहे। जाम की वजह से लोगों को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन

त्योहार के चलते ग्रामीण क्षेत्र के लोग खरीदारी करने शहर पहुंचने रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षा भी चल रही है। सोमवार को दोपहर 12 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज की परीक्षा छूटने के दौरान सड़क जाम हो गई। बीएसए कार्यालय से अंटा चौराहे तक दोनों ही लेन पर ई-रिक्शा, बाइकें व कारें फंसी रहीं।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे तक लोग फंसे रहे। इसी तरह अंटा चौराहा के पास दोपहर करीब डेढ़ बजे जाम लगने से वाहन फंसे रहे। यहां पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हिस्से में बजरी व मौरंग डाले जाने के कारण वाहन निकल नहीं पा रहे हैं। इस वजह से लोग पूरे दिन जाम में फंसकर परेशान होते रहे। अहम बात यह है कि यहां पर यातायात पुलिस की ड्यूटी तक नहीं लग रही है, जबकि रोजाना ही लंबा जाम लग रहा है।
------------
सदर बाजार में घुस रहे चार पहिया वाहन
त्योहार होने के बावजूद सदर क्षेत्र में चार पहिया वाहन और ई-रिक्शों के घुसने के चलते जाम लग रहा है। पूर्व में यहां पर एकल मार्ग व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन फिर स्थिति जस की तस हो गई। वर्तमान में बाजारों में चार पहिया वाहनों के घुसने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।

---------
त्योहार में भीड़ ज्यादा होने व परीक्षा के चलते जाम की समस्या बन रही है। जाम से बचाने के लिए सभी टीएसआई को जिम्मेदारी दी गई है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में खरीदारी करने आने वालों से अनुरोध है कि बाजार में वाहन लेकर नहीं आएं।
-संजय कुमार, सीओ यातायात

दोपहर में जेल रोड पर लगा जाम।संवाद

दोपहर में जेल रोड पर लगा जाम।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed