{"_id":"663968b2831def573902e774","slug":"roads-dug-up-after-fixing-leakage-pedestrians-worried-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-118079-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लीकेज ठीक करने के बाद खोदकर छोड़ दीं सड़कें, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लीकेज ठीक करने के बाद खोदकर छोड़ दीं सड़कें, राहगीर परेशान
Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 07 May 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
लाल इमली चौराहा से निशात रोड पर लीकेज ठीक करने के बाद मिट्टी डालकर छोड़ी गई सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। शहर में पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या आए दिन सामने आ रही है। जल निगम के कर्मचारी मरम्मत के नाम पर सड़क को खोदकर डाल रहे हैं। इससे राहगीर परेशान हैं।
खिरनीबाग स्थित यात्री निवास के सामने और लाल इमली चौराहा से निशात रोड पर लीकेज ठीक करने के बाद सड़क की मरम्मत ठीक से नहीं की गई। हवा चलने पर दुकानदारों और राहगीरों को धूल फांकनी पड़ रही है।
खिरनीबाग में पहले लीकेज की जानकारी होने पर रामजानकी मंदिर के कोने में सड़क खोदकर गड्ढा किया गया था। सुरक्षा की दृष्टि से बैरीकेडिंग भी नहीं कराई। इससे एक भैंस पानी भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
फिर दो दिन बाद लीकेज ठीक किया जा सका, लेकिन पास में ही दूसरी जगह लीकेज हो गया और दोबारा सड़क खोदनी पड़ी। सड़क पर करीब 10-15 फुट से अधिक खोदाई कर दी गई, लेकिन उसकी ढंग से मरम्मत नहीं की गई। सिर्फ मिट्टी डालकर गड्ढे को भर दिया गया। तीन दिन पहले लाल इमली चौराहा से निशात रोड पर गायत्री रसोई के सामने जलापूर्ति की लाइन में लीकेज हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए जल निगम के कर्मचारियों ने सड़क खोद डाली। सोमवार को लीकेज तो ठीक कर दिया, लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं की गई। गड्ढे में मिट्टी भर दी गई और उसके आसपास बैरीकेडिंग कर दी है।
पास में स्थित होटल और मिठाई की दुकानों के संचालकों का कहना है कि लीकेज के लिए सड़क खोदे जाने से उनके कारोबार पर असर पड़ रहा है। सड़क की पैचिंग कराई जानी चाहिए।
-- -- --
रेलवे क्रॉसिंग मार्ग खस्ताहाल
लाल इमली चौराहा से रोडवेज के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग की ओर जाने वाली रोड भी खस्ताहाल है। इस रोड पर सीवर लाइन डालने का काम हुआ था। होली के दौरान ही इसका निर्माण किया जाना था, लेकिन करीब 150 मीटर का टुकड़ा बिना निर्माण किए छोड़ दिया गया है। रोड का यह हिस्सा पूरी तरह से उधड़ चुका है और जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
-- -- --
लीकेज ठीक करने के बाद तुरंत पैचिंग नहीं कर सकते। मिट्टी बैठने पर ही सड़क डाली जाती है। लाल इमली चौराहा से निशात रोड पर लीकेज ठीक करने और सड़क की मरम्मत जल निगम को करवानी है। - पीके सिंह, अभियंता, नगर निगम (जल)