{"_id":"66a97037e86017b04e0a0894","slug":"roads-damaged-in-flood-will-have-to-be-disrupted-for-two-months-survey-not-even-done-yet-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-123892-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों पर दो माह खाने पड़ेंगे हिचकोले, अभी सर्वे तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों पर दो माह खाने पड़ेंगे हिचकोले, अभी सर्वे तक नहीं
Wed, 31 Jul 2024 04:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 31 Jul 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
अजीजगंज-चांदापुर रोड पर रुद्रपुर गांव के पास बाढ़ से कटी सड़क। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा, खन्नौत और रामगंगा नदी में बाढ़ का पानी उतरे हुए 10 दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे तक पूरा नहीं हो सका। शहरी क्षेत्र में नगर निगम भी सड़कों का सर्वे नहीं करा सका है। ऐसे में सड़कों को पुरानी स्थिति में लाने में सितंबर तक इंतजार करना पड़ सकता है, तब तक सड़कों पर हिचकोले खाते हुए ही चलने की मजबूरी है।
बाढ़ में शहर से लेकर देहात तक कई प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कुछ स्थानों पर मिट्टी और पत्थर डालकर सड़कों के गड्ढे भर दिए गए। बारिश होने के बाद मिट्टी बहने से गड्ढे फिर से बड़े हो गए हैं। इसकी वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है। अजीजगंज से चौहनापुर मार्ग गर्रा नदी में बाढ़ आने से डूब गया था। यह सड़क गांव रुद्रपुर और सरौरी के पास कट गई है। रुद्रपुर गांव के पास सड़क काफी कट गई है। इसकी वजह से इस रोड से वाहन निकलने में परेशानी होती है। सड़क पर गड्ढा होने की वजह से हादसे का भी खतरा बढ़ गया है। इस ओर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-- --
- विभाग में जेई की कमी है। बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का सर्वे कराया जा रहा है। जहां-जहां सड़कें खराब हुईं हैं, नुकसान का आकलन करने के बाद एस्टीमेट बनाकर ठीक कराया जाएगा। देहात क्षेत्र में अभी सड़कों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
रथिन सिन्हा, एक्सईएन, निर्माण खंड एक
-- -- -
- किसी भी सड़क पर आवागमन बाधित नहीं है। सर्वे के आधार पर बाढ़ से सड़कों के हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद सड़कों का निर्माण या मरम्मत कराई जाएगी।
- महेंद्र पाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड