{"_id":"2c743e869e2b718da00f7dc12fc7a189","slug":"road-permit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां रोड पर परमिट वाहन चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां रोड पर परमिट वाहन चलाने की मांग
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 03 Jan 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां रोड पर सिंधौली कस्बे में हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद डग्गामार वाहनों का संचालन बंद करा दिया गया था। टैक्सी संचालकों ने एसपी को पत्र देकर वाहनों को चलाने की मांग की है। एसपी ने वाहनों को शीघ्र चलवाने का आश्वासन दिया है।
पुवायां रोड पर पिछले 15 दिन से ठेका परमिट टैक्सी वाहनों का संचालन बंद चल रहा है। सिंधौली में हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत के बाद डग्गामार वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। वाहन चालकों ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वाहनों का संचालन बंद होने से सभी वाहन स्वामी और चालक बेरोजगारी हो गए हैं। जिससे परिवार के पालन-पोषण में परेशानी आ रही है। एसपी ने मामले में वाहन चालकों से अधिकारियों की मीटिंग करके शीघ्र वाहनों को चलवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मुबारक अली, प्रमोद, अरशद अंसारी, संतोष शुक्ला, फहीम खां आदि मौजूद थे।
डग्गामार वाहनों पर लगे पूरी तरह रोक
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में शुक्रवार को वकील एसडीएम और कोतवाली प्रभारी से मिले। वकीलों ने डग्गामार वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
मिश्रा ने एसडीएम को बताया कि डग्गामार वाहन चालक क्षमता से तीन गुनी अधिक सवारियां भरकर चलते हैं, जिससे कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं। कुछ दिन पूर्व सिंधौली में ओवरलोड और तेज रफ्तार के कारण ही मैक्स और ट्रक की भिड़ंत में बार एसोसिएशन के सदस्य अजय दीक्षित सहित नौ लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
वकीलों ने कहा कि पूर्व में भी बार एसोसिएशन की ओर से डग्गामार वाहनों पर रोक लगवाने के लिए ज्ञापन दिया जा चुका है। यदि डग्गामार वाहन चले तो बार संघ की बैठक बुलाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रणनीति तय की जाएगी। वार्ता के दौरान जयशंकर अवस्थी, विनय मिश्रा, वीरेंद्र यादव, सुभाष शुक्ला, सुधीर त्रिवेदी, नीरज सिंह, रामचंद्र वर्मा, देवेश गुप्ता, सुनील सिंह सहित तमाम वकील मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि डग्गामार वाहन चले तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।