फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   road jam

शहर के प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम से जूझे लोग

Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
road jam
शाहजहांपुर के केरुगंज से पक्का पुल जाने वाले मार्ग पर लगा जाम में फं से लोग । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में जाम की समस्या नई नहीं है। आए दिन जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका कारण ओवरलोडिंग, बेतरतीब वाहनों को खड़ा करना और अतिक्रमण है। बृहस्पतिवार को भी शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी रही। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन

स्थान : केरूगंज से पक्का पुल मार्ग
बृहस्पतिवार को दोपहर 01:00 बजे केरूगंज से पक्का पुल मार्ग पर जाम लगा मिला। इस मार्ग पर सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। उसके आगे फल आदि के ठेले भी लगे थे। जाम में दो और चारपहिया वाहनों के साथ ही बड़े वाहन भी फंसे रहे।
विज्ञापन

स्थान : मोहल्ला चमकनी
चमकनी मोहल्ला में अंटा से खिरनीबाग चौराहा मार्ग पर जाम लगा। इस मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है, जिसका कारण इसका संकरा होना भी है। अंटा मोहल्ले से बृजबिहार कॉलोनी, चमकनी, कृष्णानगर होकर खिरनीबाग चौराहा पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थान : तारीन टिकली मार्ग
मोहल्ला झंडा कलां में स्थित जियारत पर बृहस्पतिवार को लगने वाले मेले की वजह से घंटाघर, झंडा कला, तारीन टिकली होकर लाल इमली चौराहा जाने वाले मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। मामला ट्रैफिक पुलिस के संज्ञान में भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। तारीन टिकली मार्ग पर ई-रिक्शों की भरमार के कारण भी जाम लगता रहता है।
स्थान : अंटा चौराहा
दोपहर 1:30 बजे अंटा चौराहा पर जाम लग गया। उस समय चौराहे पर सिर्फ होमगार्ड ही ड्यूटी पर थे, जबकि ट्रैफिक पुलिस के सिपाही मौके से गायब हो गए थे। जिसकी वजह से चारों तरफ से वाहनों का संचालन होने पर जाम लग गया और वाहन चालक फंसे रहे। तब होमगार्डों ने ट्रैफिक कंट्रोल किया।

जाम न लगे, इसके लिए सभी चौराहों पर यातायात पुलिस के सिपाहियों के साथ होमगार्ड भी लगाए जाते हैं। उनका काम भी यातायात को व्यवस्थित करना है। लेकिन लोगों की जल्दबाजी भी जाम का कारण बनती है। सख्ती बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। - चंद्रप्रकाश शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed