{"_id":"618975e88f141a36b96d8baa","slug":"road-accident-shahjahanpur-news-bly4654926125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, गुस्साए परिजन ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत, गुस्साए परिजन ने किया हाईवे जाम
विज्ञापन
बड़ागांव में गमगीन छात्र के परिवार की महिलाएं
- फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से साइकिल से स्कूल जा रहे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली सहित चालक को पकड़ लिया है। शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिवार के लोगों ने शव को गांव लाकर हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक जाम के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खुल सका।
गांव बड़ागांव निवासी सुनील तिवारी का 15 वर्षीय पुत्र धीरज तिवारी पुवायां के ज्ञान स्थली शिक्षा निकेतन में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार सुबह वह साइकिल से स्कूल जा रहा था। शाहजहांपुर रोड पर जसवंत पेट्रोल पंप के पास धान लेकर आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की छात्र की साइकिल में पीछे से टक्कर लग गई। हादसे में धीरज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिवार के लोग रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। ट्रैक्टर चालक कोरोकुइयां का रहने वाला है और धान बेचने के लिए पुवायां आ रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोग शव लेकर गांव पहुंचे और पुवायां-शाहजहांपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन का आरोप था कि पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे युवक को भगा दिया और युवक के पिता को थाने में बैठा रखा है। मामले की जांच कर कार्रवाई करने, रिपोर्ट दर्ज करने और 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर परिवार के लोग हाईवे पर बैठ गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, सीओ बीएस वीरकुमार, इंस्पेक्टर केबी सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम, सीओ ने छात्र के परिवार वालों को काफी देर तक समझाया, लेकिन परिवार वाले जाम खोलने को तैयार नहीं हुए। बाद में पहुंचे सिंधौली थाने के प्रभारी जगनारायण पांडे ने परिवार के लोगों को समझाया। सिंधौली थाना प्रभारी छात्र के पिता को समझाकर पुवायां थाने ले आए। इसके बाद जाम खोल दिया गया।
धीरज चार भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से पिता सुनील तिवारी, मां प्रेमवती सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इंस्पेक्टर केबी सिंह ने बताया कि जाम खुल गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

धीरज तिवारी का फाइल फोटो। - फोटो : POWAYAN