फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

अनियंत्रित ट्रक ने पहले साइकिल सवारों को रौंदा, फिर डीसीएम से टकराई

Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Road accident
तिलहर के नगरिया मोड़ पर ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त गैस सिलेंडर डीसीएम - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के नगरिया मोड़ के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे पिता-पुत्र और उसके एक साथी को टक्कर मार दी। बाद में ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी डीसीएम को टक्कर मार दी। डीसीएम चालक और साइकिल सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

गांव राईखेड़ा निवासी 40 वर्षीय मेहंदी हसन अपने पुत्र फुरकान और गांव के वेदराम के साथ रविवार को तड़के करीब चार बजे अलग-अलग साइकिलों से भिंडी लेकर सब्जी मंडी तिलहर और कटरा के थोक मार्केट में बेचने जा रहे थे। हाईवे पर गांव नगरिया मोड़ के समीप शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने मेहंदी हसन, उसके पुत्र फुरकान और वेद राम को टक्कर मार दी। मेहंदी हसन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुत्र फुरकान और वेद राम सड़क के किनारे गड्ढे में साइकिल सहित गिर गए।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रक ने सड़क के किनारे गैस सिलिंडर लदी डीसीएम में टक्कर मार दी। डीसीएम के आगे सड़क पर खड़े चालक राजेंद्र (42) निवासी गांव कर्मापुर तहसील बीसलपुर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर नगरिया मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल मेहंदी हसन और डीसीएम चालक राजेंद्र को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक भाग गया पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मेहंदी हसन के मामा शकील अहमद ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक शकील का घायल पुत्र फुरकान और गांव के वेद राम को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। उधर घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत
थाना अल्हागंज क्षेत्र के गांव नगला हालू निवासी रामकली (60) पास के गांव देवीपुर में शनिवार की शाम करीब चार बजे किसी काम से गई थी। गांव देवीपुर में प्राइवेट स्कूल के पास बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार युवक भाग गया। स्थानीय लोगों ने परिजन को सूचना देने के बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाने के लिए जैसे ही ठेले पर लिटाया, उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed