फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Road accident

तेज रफ्तार पिकअप ने कार में मारी टक्कर, बच्ची की मौत, 13 घायल

Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Road accident
जरियनपुर चौराहे पर हुए एक्सीडेंट में क्षतिग्रस्त कार । - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर। फर्रुखाबाद-बदायूं हाईवे पर जरियनपुर ढाईघाट चौराहे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से जा घुसी। हादसे में डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और कार सवार दंपती समेत 13 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में पांच बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना कलान क्षेत्र के ग्राम रुकनपुर निवासी सतेंदर परिवार समेत कार में फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव गड़रिया गिराचन स्थित भाई सत्यपाल की ससुराल गए थे। सोमवार सुबह सतेंदर परिजन समेत अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ वहां से हीरालाल भी कार में थे। बच्चों समेत कार में 14 लोग सवार थे। सुबह करीब 10:30 बजे मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरियनपुर ढाईघाट चौराहे पर उनकी कार में पीछे से तेज गति से आई पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जरियनपुर सरकारी अस्पताल भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों में शामिल सतेंदर की डेढ़ साल की बेटी साक्षी की मौत हो गई। घायलों में सतेंदर (24) और उनकी पत्नी राखी, रागिनी पत्नी सत्यपाल, माही (5), हीरालाल (25), थाना मीरानपुर कटरा के गांव जगन्नाथपुर निवासी किशनपाल (30), उनकी पत्नी सुमन, प्रतिज्ञा (7), मीना (30), रचित (3), शेखर(8), यशबाबू (5), राखी (11) शामिल हैं। बच्चों के सबसे ज्यादा चोटें सिर में आई हैं। इस वजह से बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed