फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rift between brothers over money; younger brother strikes elder on the head with a stick death ensues.

Shahjahanpur News: रुपयों को लेकर भाइयों में मनमुटाव, छोटे भाई ने सिर पर मारा डंडा... हो गई मौत

Thu, 16 Apr 2026 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rift between brothers over money; younger brother strikes elder on the head with a stick death ensues.
कुंवर पाल का फाइल फोटो। परिजन
सेहरामऊ दक्षिणी (शाहजहांपुर)। जमीन की बिक्री के रुपयों से प्लाॅट खरीदने को लेकर चल रहे मनमुटाव के चलते गांव सरौरी में कुंवरपाल (45) की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक छोटे भाई पिंकू ने शराब के नशे में डंडा मार दिया था। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कुंवरपाल ने दम ताेड़ दिया। मृतक की पत्नी बिट्टो देवी ने देवर के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन




रिपोर्ट के मुताबिक खेतीबाड़ी करने वाले कुंवरपाल ने कुछ दिन पहले पांच लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी। उन रुपये से वह प्लाॅट खरीदना चाहते थे। इसका पिंकू विरोध कर रहा था। इसे लेकर दोनों भाइयों में मनमुटाव हो गया। बुधवार की रात करीब नौ बजे पिंकू शराब के नशे में घर लौटा। नशे में देखकर कुंवरपाल ने उसे डांट दिया। दोनों भाइयों में कहासुनी होने लगी। नाराज पिंकू घर के अंदर गया और डंडा उठा लाया। उसने डंडे से कुंवरपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। सिर पर डंडा लगने से कुंवरपाल बेहोश होकर गिर पड़े। उनके सिर से खून बहता देखकर पिंकू मौके से भाग गया।
विज्ञापन




गंभीर रूप से घायल कुंवरपाल को परिजन उपचार के लिए निजी वाहन से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां उपचार के दौरान रात करीब साढ़े 12 बजे कुंवरपाल ने दम तोड़ दिया। पत्नी बिट्टो देवी ने थाने में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीन की बिक्री के रुपयों को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा था। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--



पुलिस ने रिश्तेदार को हिरासत में लिया



घटना के बाद सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक के करीबी रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया। बताते हैं कि आरोपी से रात में रिश्तेदार की कई बार बात हुई है। पुलिस रिश्तेदार से पूछताछ कर आरोपी का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं दूसरी ओर पिंकू की तलाश के लिए पुलिस ने टीम लगाई हैं।




--



परिवार में मातम का माहौल



कुंवरपाल की कच्ची गृहस्थी है। उनकी पत्नी बिट्टो देवी के अलावा परिवार में अतुल कुमार, नेहा, विकास, मोहन, सुहानी और कमल किशोर हैं। वह खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

कुंवर पाल का फाइल फोटो। परिजन

कुंवर पाल का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed