फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rickshaw drivers will recount GRP

रिक्शा चालकों का ब्योरा रखेगी जीआरपी

Sun, 10 May 2015 10:33 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 10 May 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
 रेलवे स्टेशन परिसर एवं उसके आसपास रिक्शा खड़ा करके सवारियां ले जाने वाले रिक्शा चालकों की जीआरपी आईडी बनाएगी। इसके लिए एक रजिस्टर भी मेंटेन किया जाएगा, जिसमें रिक्शा चालक का नाम, पता एवं फोटो भी लगाया जाएगा। इसके बाद जीआपी उक्त रिक्शा चालक को एक आईडी कार्ड भी देगी, जिसे चालक को अपने पास रखना होगा। आइडी कार्ड न रखने वाले रिक्शा चालकों को रेलवे परिसर में इंट्री नहीं करने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी एसओ जयशंकर सिंह ने कहा कि रिक्शा चलाने के बहाने कई बदमाश और लुटेरे किस्म के लोग स्टेशन पर आ जाते हैं। ऐसे लोग रात के दौरान यात्रियों को रिक्शा से ले जाने के बहाने लूट लेते हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए ही जीआरपी यह व्यवस्था लागू करने जा रही है। कहा कि एनईआर रेलवे स्टेशन के साथ ही स्टेशन के दोनों ओर खड़े होने वाले रिक्शा चालकों की आईडी बनाई जाएगी। इसके लिए रजिस्टर बनाकर काम करने के लिए निर्देश दे दिए हैं। इस पर सोमवार से काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन पर लेटने वालों का होगा सत्यापन
जीआरपी एसओ ने कहा कि दिनभर इधर-उधर घूमकर स्टेशन परिसर में रात गुजारने वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। ऐसे लोगों के पते का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही आपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed