{"_id":"69542c34eeb38bf290010e72","slug":"rice-mill-owners-met-with-the-chief-minister-to-resolve-their-problems-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-161743-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण के लिए सीएम से राइस मिल संचालकों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समस्याओं के निस्तारण के लिए सीएम से राइस मिल संचालकों ने की मुलाकात
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी से मिला राइस मिलर्स का प्रतिनिधिमंडल। स्रोत: स्वयं
तिलहर। चावल मिलों से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एकांश गुप्ता और कस्बा निवासी प्रदेश सचिव पंकज गुप्ता के नेतृत्व में चावल मिल संचालक सोमवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मिलों की समस्याओं से अवगत कराया और उनका निराकरण कराने का अनुरोध किया।
लखनऊ से लौटकर प्रदेश सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष एफआरके (फोर्टीफाइड कर्नल राइस) श्रेणी के चावल की आपूर्ति बाधित होने का मुद्दा उठाते हुए उनसे आगामी 30 जनवरी तक इस श्रेणी के चावल को भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में उतारने की अनुमति दिलाने की मांग की गई।
साथ ही सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस) चावल जमा करने की अवधि 30 दिन से बढ़ाकर 60 दिन करने का अनुरोध किया गया। मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि एफआरके की कमी से धान का उठान प्रभावित हो रहा है और इस वजह से क्रय केंद्रों पर किसानों की ट्राॅलियां लगी हुईं हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने और क्रय केंद्रों पर पूर्ववत दो तौल कांटे बहाल करने का भी अनुरोध किया गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी बिंदुओं पर उचित निर्णय लेकर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया है।