फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RI honor outstanding service, including ten policemen

आरआई सहित दस पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान

Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
RI honor outstanding service, including ten policemen
गणतंत्र द‌िवस परेड में डीएम, एसपी।
गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में डीएम कर्ण सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया और एसपी केबी सिंह के साथ परेड की सलामी ली। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रतिसार निरीक्षक सहित दस पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। परेड के साथ ही 100 डायल, चीता मोबाइल, क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम आदि ने भी प्रदर्शन किया। डीएम ने सराहनीय सेवाओं के लिए कई पुलिस कर्मियों और परेड में टोली नंबर तीन को प्रथम तथा टोली नंबर एक को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर उनके कमांडर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सम्मानित होेने वालों में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा आरआई गुलफाम सिंह और 100 डायल के आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा और एसआई एमपी सिंह को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया। एसपी केबी सिंह ने परेड के अवसर पर सभी को संविधान का संकल्प दिलाया। विभिन्न स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित गीत, नाटक आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एसपी ग्रामीण रमेश कुमार भारतीय, एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव सहित सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed