फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RFID cards will be issued to students of PM-SHRI schools.

Shahjahanpur News: पीएमश्री स्कूलों के बच्चों को जारी होंगे आरएफआईडी कार्ड

Sun, 24 May 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
RFID cards will be issued to students of PM-SHRI schools.
शाहजहांपुर। पीएमश्री स्कूलों के छात्र-छात्राएं अब स्कूल आने के नाम पर इधर-उधर नहीं जा सकेंगे। उनके स्कूल में आने व बाहर निकलने पर संबंधित अभिभावक के पास मेसेज पहुंचेगा। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर स्कूलों में व्यवस्था को नए सत्र में लागू करने की तैयारी की गई है। जीआईसी में गीता प्रतियोगिता में आए डीएम ने आरएफआईडी (रेडियो-फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) युक्त कार्ड जारी करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि कार्ड को इसी सत्र से स्कूलों में लागू किया जाएगा। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि परिषद के 28 पीएमश्री स्कूलों में कार्ड लागू करेंगे। छात्र के स्कूल में प्रवेश करते ही कार्ड के जरिये उसकी हाजिरी लग जाएगी। आने और जाने का मेसेज संबंधित अभिभावक के पास पहुंच जाएगा। इससे छात्र-छात्राओं की हाजिरी बढ़ने के साथ ही उनकी जानकारी भी मिल सकेगी। पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहल की गई है। सब ठीक रहा तो अन्य स्कूलों में व्यवस्था को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

--
परिषदीय स्कूलों के बच्चों के बनेंगे कार्ड, लिखा होगा ब्लड ग्रुप

परिषदीय विद्यालय में छात्राें के पहचान पत्र पर उनका ब्लड ग्रुप और अभिभावकों का मोबाइल नंबर भी अंकित किए जाएंगे। इस संबंध में बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है। काॅन्वेंट स्कूलों की तरह प्राथमिक स्कूलों में आईडी कार्ड जारी करने की तैयारी की गई है। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी के निर्देश के बाद इस प्रक्रिया को अमल में लाने की शुरुआत की गई है। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के पंजीकृत विद्यार्थियों के फोटो पहचानपत्र बनाए जाएंगे। इसमें छात्र का नाम, कक्षा, विद्यालय का नाम, उसका ब्लड ग्रुप, अभिभावक का मोबाइल नंबर भी अंकित होगा। विद्यालयों की स्वच्छता समिति को बेहतर बनाए रखने के लिए स्कूल में दो बड़े कूड़ेदान भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed