फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Revenue administration celebrated Day celebrations

प्रशासन ने धूमधाम से मनाया राजस्व दिवस समारोह

Fri, 12 Feb 2016 12:07 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 12 Feb 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Revenue administration celebrated Day celebrations

प्रदेश में नई राजस्व संहिता लागू होने के उपलक्ष्य में प्रशासन ने बृहस्पतिवार को गांधी भवन सभागार मेें समारोह करके राजस्व दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर अधिकारियों ने राजस्व संहिता में किए गए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे अधिक से अधिक लोग विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे। इस मौके पर लीड कान्वेंट के बच्चों ने समूह नृत्य की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन मोह लिया। कार्यक्रम में श्रेष्ठ कार्य करने वाले 26 अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य विकास अधिकारी पुलकित खरे ने उपहार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ खरे ने कहा कि हम सभी और इस जनपद के लिए गौरव का दिन है। डीएम शुभ्रा सक्सेना के सुझाव पर ही शासन ने प्रदेश स्तर पर राजस्व दिवस मनाने का निर्णय किया और उनके द्वारा डिजायन किए गए राजस्व ध्वज को शासन ने मान्यता देकर उसे फहराने की स्वीकृति दी। ध्वज और राजस्व दिवस कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देंगे।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि राजस्व विभाग सभी विभागों का मूल विभाग है। राजस्व विभाग के लेखपालों को अन्य विभागों की तुलना में कार्य के मानक भिन्न हैं। इसलिए नई राजस्व संहिता लागू होने पर उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करना होगा। एडीएम प्रशासन मुनेंद्र नाथ उपाध्याय ने राजा टोडरमल के कार्यकाल में भूमि की माप-जोख संबंधी बनाए गए पहले कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि माल महकमे की नींव वहीं से पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तब से राजस्व विभाग के विस्तृत हुए कार्यक्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब इस विभाग के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक विकास के काम भी किए जा रहे है। एडीएम उपाध्याय ने कहा कि नई राजस्व संहिता से 32 अनुपयोगी कानून हटा दिए जाने से पहले से अधिक लोग विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि आज से जो भी वाद राजस्व न्यायालयों में दायर होंगे, उनका निस्तारण नई संहिता में निहित प्रावधानों से होगा।
एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव ने नई राजस्व संहिता के अनुरूप हम सभी गरीबों, निर्बलों और किसानों की सेवा-सहायता करते रहें, यही हमारा सबसे मुख्य कर्तव्य होना चाहिए। प्रारंभ में अधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लीड कान्वेंट के बच्चों ने शास्त्रीय संगीत पर कथक और देशगीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत करके समां बांधा। सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने बच्चों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।

डॉ. इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभी एसडीएम, तहसीलदार, कानून गो आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में अनुराग पाल, अवधेश अग्रिहोत्री, ओमप्रकाश वाजपेयी, योगेश अग्रवाल, दिनेश दीक्षित, विवेक कुमार आदि का सहयोग रहा। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed