{"_id":"6ae383fa8e8d639b8d0edc11","slug":"105-objections-regarding-examination-centers-received-on-the-councils-website-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-188759-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: परीक्षा केंद्रों के लिए परिषद की वेबसाइट पर आईं 105 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: परीक्षा केंद्रों के लिए परिषद की वेबसाइट पर आईं 105 आपत्तियां
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों के संबंध में 105 आपत्तियां ऑनलाइन प्राप्त हुईं हैं। इसके अलावा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी लिखित आपत्तियां आईं हैं। विभाग अब इन आपत्तियाें को तहसीलवार छांटकर उनकी जांच कराने की तैयारी में जुटा है।
जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए 127 केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। विभाग की ओर से इन केंद्रों के संबंध में ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थीं। बृहस्पतिवार रात 12 बजे तक परिषद की वेबसाइट पर 105 आपत्तियां प्राप्त हुईं। वहीं, ऑफलाइन माध्यम से भी शिकायतें और आपत्तियां दी गई हैं। इनमें परीक्षा केंद्र की अधिक दूरी, विद्यार्थियों की अधिक संख्या आवंटित किए जाने समेत अन्य बिंदुओं को उठाया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि सभी आपत्तियाें की तहसीलवार जांच कराई जाएगी। इसके लिए संबंधित एसडीएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है।