{"_id":"6242031dea2ed4089132e1f3","slug":"retired-inspector-dies-under-suspicious-circumstances-accused-of-murder-shahjahanpur-news-bly479627133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त दरोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर के गांव कुबेरपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा तेजराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने मकान मालिक, उसकी पत्नी और बच्चों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ब्रह्मश्री ने सोमवार को जलालाबाद के थाना प्रभारी को बताया कि उसकी शादी थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद के गांव कुबेरपुर निवासी तेजराम मिश्रा (70) के साथ हुई थी। तेजराम पुलिस विभाग में कार्यरत थे। अनबन के चलते वह अलग रह रहे थे। पति नौकरी से सेवानिवृत्त हो जाने के बाद जलालाबाद के मोहल्ला खेड़ा स्थित एक मकान में किराये पर रहते थे।
रविवार को उसे सूचना मिली कि उनके पति की मौत हो गई है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति तेजराम की मकान मालिक, उसकी पत्नी व दो बेटों ने मिलकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। उन्होंने बताया कि तेजराम मिश्रा जलालाबाद कोतवाली में एसआई पद पर तैनात थे। सेवानिवृत्त हो जाने के बाद से जलालाबाद में रह रहे थे। तहरीर की जांच की जा रही है।