{"_id":"65349032187356958ea3269d72729e92","slug":"retired-employee-of-the-raging-united-spirits-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवामुक्त करने पर भड़के यूनाइटेड स्प्रिट्स के कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवामुक्त करने पर भड़के यूनाइटेड स्प्रिट्स के कर्मचारी
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:41 PM IST
विज्ञापन
यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड से सेवामुक्त किए गए कर्मचारियों का रोष बुधवार को भड़क उठा। दोबारा नौकरी दिए जाने की मांग अनसुनी किए जाने पर विभिन्न यूनियनों से जुड़े फैक्ट्री के कर्मचारियों ने राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया। बाद में डीएम के नाम ज्ञापन देकर श्रमिकों के हित में बंद फैक्ट्री मेें दोबारा उत्पादन शुरू कराकर उनके रोजगार का रास्ता साफ कराने की मांग की।
प्रदर्शन में इंटक, सीटू और भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध केरूज डिस्टलरी श्रमिक यूनियन, आदर्श डिस्टलरी कर्मचारी संघ और केरू कंपपनी डिस्टलरी इंपलाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारी शामिल रहे। उन्होंने डीएम के नाम सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि गत वर्ष 17 जून के बाद उत्पादन बंद हो जाने के बाद 156 अस्थाई श्रमिकों को फैक्ट्री से सेवामुक्त कर दिया गया। इसके अतिरिक्त सैकड़ों ठेका कर्मचारी बेरोजगार होने के कारण भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
इंटक नेता पवन सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि तब से फैक्ट्री की तीनों यूनियनों के पदाधिकारी प्रबंध तंत्र से उत्पादन शुरू कराने को वार्ता कर चुके हैं, लेकिन जीएम के स्तर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस प्रकरण में फैक्ट्री के एचआर मैनेजर से वार्ता करके मांगों पर विचार कराने का भरोसा दिया।