फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Before sunrise, thousands of devotees took a holy dip, performed rituals (havan-puja), and also made donations.

Shahjahanpur News: सूर्योदय से पहले हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, हवन-पूजन कर दान भी किया

Tue, 27 Oct 2026 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Before sunrise, thousands of devotees took a holy dip, performed rituals (havan-puja), and also made donations.
मिर्जापुर में गंगा तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद
मिर्जापुर। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर सोमवार को ढाई घाट गंगा तट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सूर्योदय से पहले ही हर-हर गंगे के जयघोष से गंगा तट गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद हवन-पूजन और यज्ञ कराया। कन्याओं और जरूरतमंदों को भोजन कराने के साथ ही पुरोहितों को दक्षिणा देकर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन

शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तड़के से ही पहुंचना शुरू हो गया था। ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, जीप, टेंपो और बाइक समेत विभिन्न वाहनों से श्रद्धालु ढाई घाट पहुंचे। देखते ही देखते गंगा तट पर हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। श्रद्धालुओं ने सूर्य की किरणें फूटने से पहले ही पतित पावनी भागीरथी में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

गंगा तट पर लगे मेले में भी खूब चहल-पहल रही। बच्चों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया, जबकि महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन समेत अन्य सामान की खरीदारी की। स्नान और दान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। पर्व को लेकर गंगा तट पर दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
शरद पूर्णिमा पर रुद्र बालाजी धाम में बही भक्ति की बयार



शाहजहांपुर। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालु झूम उठे और भक्तिभाव में नृत्य करने लगे।



सोमवार की शाम को मानस की चौपाइयों और भक्ति गीतों की मधुर धुनों से धाम परिसर भक्तिमय हो उठा। विकास एंड पार्टी के कलाकारों ने प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की महिमा से जुड़े भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यजमान जैनेन्द्र सिंह और शशि सिंह रहे। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रभु राम की महिमा का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में डीके सक्सेना, सोनम, डॉ. आरके अवस्थी, अंकुर शुक्ल, डॉ. शालू अवस्थी आदि मौजूद रहे।



----------



योग विज्ञान संस्थान ने किया योगाभ्यास



शाहजहांपुर। शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर योग विज्ञान संस्थान की ओर से आर्य महिला डिग्री कॉलेज परिसर में योगमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें साधक-साधिकाओं ने विभिन्न योगासनों का सामूहिक अभ्यास किया।




कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी और उप प्रधान जीसी मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी, डॉ. इंदु अजनबी, ज्योति गुप्ता, सौरभ गोयल, संध्या गुप्ता, अर्चना दीक्षित आदि मौजूद रहे। समापन पर अमृतमयी खीर का प्रसाद वितरित की गई। तेजवीर गुप्ता ने पौधों का वितरण भी किया। केंद्र प्रमुख राजेश दीक्षित ने आभार व्यक्त किया। संवाद

मिर्जापुर में गंगा तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद

मिर्जापुर में गंगा तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद

मिर्जापुर में गंगा तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद

मिर्जापुर में गंगा तट पर स्नान करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed