फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dhamma discourse and Kathina Robe Offering festival conclude

Shahjahanpur News: धम्म देशना व कठिन चीवरदान महोत्सव का हुआ समापन

Tue, 27 Oct 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dhamma discourse and Kathina Robe Offering festival conclude
बुद्ध विहार में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित समाज के लोग। स्रोत: आयोजक
शाहजहांपुर। पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार में आयोजित पांच दिवसीय धम्म देशना एवं कठिन चीवरदान महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। इसमें तथागत बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों और महापरिनिर्वाण के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। पूरा परिसर नमो बुद्धाय के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन

समापन पर सुबह भिक्खु संघ को भोजन कराया गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा कोतवाली सदर बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुवायां रोड स्थित बुद्ध विहार पहुंची। इसमें पंचशील ध्वज लेकर बौद्ध भिक्षु और श्वेत वस्त्र धारण किए उपासक-उपासिकाएं बुद्ध वंदना करते हुए शामिल हुए।
विज्ञापन

समापन पर मुख्य धम्म उपदेशक श्रावस्ती के बुद्ध विहार के विहाराधीश भिक्खु डॉ. स्वरूपानंद ने तथागत बुद्ध के जीवन के अंतिम क्षणों और परिनिर्वाण का वर्णन किया। हरदोई के बालामऊ स्थित विहार के विहाराधीश भिक्खु करुणानंद ने कहा कि तीन माह का वस्सावास आत्मसाधना और धम्म के प्रचार-प्रसार का समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि बाईपी गौतम, विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अंशुमन कुमार सिंह मैसी, लार्ड बुद्धा एजुकेशनल कल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष सुरेश पाल, वेदपाल सुमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed