फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Result of Indian culture knowledge exam declared

Shahjahanpur News: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Result of Indian culture knowledge exam declared
अक्षय प्रताप
शाहजहांपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार की ओर से भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रतियोगिता जूनियर व सीनियर वर्ग में संपन्न कराई गई थीं।
विज्ञापन

परीक्षा के जूनियर वर्ग में लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुवायां में कक्षा आठ की छात्रा श्रेया मिश्रा तथा जीटीवीए एकेडमी बंडा में कक्षा आठ के छात्र कृष्ण गोपाल मिश्रा ने 90 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान पाया। जबकि सीनियर वर्ग से तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र सूर्यांश अग्रवाल ने 100 प्रतिशत अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इनके अलावा तहसील सदर में जूनियर वर्ग से जीपी इंटर कॉलेज रौसर कौठी में कक्षा आठ की छात्रा साधना कुशवाहा व सीनियर वर्ग में तक्षशिला पब्लिक स्कूल में कक्षा नौ के छात्र अक्षय प्रताप ने पहला स्थान पाया है। जिले में यह परीक्षा 210 विद्यालयों में सम्पन्न हुई थी। जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को भारतीय संस्कृति से अवगत कराना रहा। 80 विद्यालयों से 125 छात्र-छात्राओं को जिले एवं पांचों तहसील स्तर पर पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया है। जिसमें जिला स्तर पर 16 विद्यालयों के 20 बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। परीक्षा को संपन्न कराने में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक डाॅ. एचपी गुप्ता, तहसील प्रभारी तिलहर संजीव सक्सेना, पुवायां के प्रमोद गुप्ता, जलालाबाद से सतीश मिश्रा, कलान के अखिलेश मिश्रा और आलोक यादव, अखिलेश गुप्ता, शशि खरे, अर्चना गुप्ता, यूपी गुप्ता, सीताराम, डॉ. विनोद शर्मा, मुकेश, प्रमोद शर्मा, केके सक्सेना आदि मौजूद रहे।

अक्षय प्रताप

अक्षय प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed