फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reservations for the objections to challenge officers

आरक्षण संबंधी आपत्तियां लेना अफसरों लिए चुनौती

Mon, 31 Aug 2015 11:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 31 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद उनमें आपत्तियों पर आधारित संशोधन कार्य पूरा भी नहीं हो पाया कि अब अधिकारियों को आरक्षण संबंधी आपत्तियों की नई चुनौतियों से जूझने की बारी है। स्थिति यह है कि वोटर लिस्टों पर आपत्तियां दर्ज कराने की समय सीमा बीतने के बाद 1.62 लाख के सापेक्ष 1.50 लाख संशोधन हो पाए हैं, लेकिन ग्रामीणों की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, शासन ने ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत में वार्डों के आरक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। अधिकारी पसोपेश में हैं कि विलंबित हो चुके मतदाता सूचियों के संशोधन का काम निपटाएं अथवा पंचायती राज निदेशक के नवीनतम आदेशों का अनुपालन करें।
विज्ञापन

मतदाता सूचियों में गड़बड़ी संबंधी सर्वाधिक 60 हजार शिकायतें पुवायां तहसील से प्राप्त हुई थीं। इसी तरह तिलहर से 29 हजार, सदर तहसील से 25 हजार और जलालाबाद तहसील से करीब 38 हजार दावे, आपत्तियां और संशोधन के आवेदन मिले। इनके निस्तारण की अवधि बीते चार दिन हो गए हैं, लेकिन दस हजार से अधिक प्रकरण अभी तक लंबित हैं। इसके बावजूद वोटर लिस्टों को लेकर सवाल उठने जारी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी सरोज कुमार ने सभी तहसीलों के संबंधित उप जिलाधिकारियों से संशोधन के बाद वोटर लिस्टों में शामिल होने योग्य शेष नाम भी मांगे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को तैयार होगा त्रिस्तरीय आरक्षण का प्रस्ताव
जनपद स्तर पर ग्राम पंचायतों के आरक्षण का प्रस्तावित चार्ट पंचायतीराज निदेशालय से पहले ही जारी हो चुका है। अब इसी कड़ी में ग्राम पंचायत वार प्रधानों सहित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के वार्डों के आवंटन का आरक्षण प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू करा दिया गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने इस बाबत जारी शासनादेशों का संदर्भ लेते हुए विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत दो से चार सितंबर तक ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत वार्ड के निर्दिष्ट स्थलों पर आरक्षण आवंटन की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही छह सितंबर तक आरक्षण संबंधी सूचियों पर आपत्तियां ली जाएंगी और सात सितंबर को उन्हें जिला पंचायत राज कार्यालय में संकलित किया जाएगा। आठ व नौ सितंबर को जिला स्तर पर गठित समिति आपत्तियों का परीक्षण करके उनका निस्तारण करेगी। दस व 11 सितंबर को आरक्षण आवंटन की अंतिम सूची का प्रकाशन होगा और अगले दिन 12 सितंबर को आरक्षण की सूचना निर्धारित प्रपत्र पर निदेशक पंचायती राज को भेज दी जाएगी।


चार सदस्यीय कमेटी करेगी आपत्तियां निस्तारित
आरक्षण संबंधी आपत्तियों के निस्तारण को डीएम की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। समिति में जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव नामित किए गए हैं। इसी कमेटी में मुख्य विकास अधिकारी और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को शासन से घोषित कार्यक्रम के अनुसार पंचायत चुनाव संबंधी कार्य नियत समय में निष्पादित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed