{"_id":"6862d345621aeba2140cff6b","slug":"research-trust-will-prepare-bright-students-for-neet-and-jee-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-147074-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मेधावियों को नीट व जेईई की तैयारी कराएगा शोध न्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मेधावियों को नीट व जेईई की तैयारी कराएगा शोध न्यास
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संकल्प भारत शोध न्यास आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए निशुल्क नीट और जेईई की कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराएगा। योजना के जरिये संसाधनों की कमी से जूझने वाले छात्रों की सहायता करना उद्देश्य है।
न्यास के संस्थापक डॉ. स्वप्निल यादव ने बताया कि देश के लाखों युवा डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखते हैं, लेकिन आर्थिक और शैक्षणिक संसाधनों की कमी उन्हें पीछे धकेल देती है। संकल्प भारत शोध न्यास जिले स्तर पर एक प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
इसके माध्यम से योग्य छात्रों का चयन होगा। चयनित छात्रों को पूरी तरह निशुल्क कोचिंग, अध्ययन सामग्री और मार्गदर्शन उपलब्ध दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया और परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी। इच्छुक छात्र स्थानीय स्तर पर निर्धारित केंद्रों या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
अभियान को सफल बनाने में जिलाध्यक्ष काजल यादव, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, उपाध्यक्ष अनुराग यादव, सचिव ललितहरि मिश्रा, उपसचिव अपूर्व मिश्रा, सहसचिव अमिता राज, को-ऑर्डिनेटर इल्मा खान और जाहिद हुसैन का योगदान रहेगा।