फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report Sent to CMO Regarding Delivery Case at Hospital Gate

Shahjahanpur News: अस्पताल के गेट पर प्रसव मामले में सीएमओ को भेजी गई रिपोर्ट

Wed, 03 Jun 2026 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Report Sent to CMO Regarding Delivery Case at Hospital Gate
जैतीपुर। गढि़यारंगीन पीएचसी के गेट पर फर्श पर प्रसव होने के मामले में सीएचसी की टीम ने जांच पूरी कर ली है। बुधवार को प्रसूता बेबी की सास संतोष व आशा वर्कर संतोष कुमारी के बयान दर्ज कर सीएमओ को जांच रिपोर्ट भेज दी गई।
विज्ञापन

27 मई की रात नौ बजे गर्भवती बेबी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन उन्हें पीएचसी लेकर गए थे। वहां स्टाफ नर्स ने बिजली नहीं होने की बात कहते हुए दरवाजा नहीं खोला। शोर करने पर कर्मचारी निकले, लेकिन कोई मदद नहीं की। इस बीच बेबी ने पीएचसी के गेट पर फर्श पर बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन

मामला जिलास्तरीय अधिकारियों के पास पहुंचा तो सीएचसी जैतीपुर के प्रभारी डॉ.शजर ने जांच के लिए टीम गठित की। सोमवार को स्टाफ के बयान दर्ज किए गए थे। मंगलवार को शिकायतकर्ता पक्ष के भी बयान लिए गए। जांच टीम के सदस्य डॉ. अरुण यादव, राशिद खान और उषा वर्मा ने जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएचसी प्रभारी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शजर ने बताया कि जांच टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed