फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on those who waved black flags at the Deputy Chief Minister and raised provocative slogans.

Shahjahanpur News: उपमुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने और उत्तेजक नारेबाजी करने वालों पर रिपोर्ट

Thu, 23 Jul 2026 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Report on those who waved black flags at the Deputy Chief Minister and raised provocative slogans.
जलालाबाद में उप मुख्यमंत्री के आने पर काले झंडे दिखाते युवा। स्रोत: वी​डियो ग्रेब
जलालाबाद। मिर्जापुर से जलालाबाद आते समय उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की फ्लीट के सामने आकर उन्हें काले झंडे दिखाने व उत्तेजक नारेबाजी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद करते हुए चार-पांच अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। झंडे दिखाने वाले सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद थाने के एसआई रीगल कुमार सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें कहा गया है कि 22 जुलाई को विशिष्ट जनप्रतिनिधि के मिर्जापुर से जलालाबाद आगमन के दौरान फर्रुखाबाद हाईवे के कोला मोड़ पर उनकी फ्लीट के सामने आकर कुछ लोगों ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

एकराय होकर योजनाबद्ध तरीके से जेब से काले झंडे निकालकर उत्तेजक व अभद्र नारेबाजी की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस टीम के रोकने का प्रयास करने पर आरोपियों ने उनसे धक्का-मुक्की करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर के रोशनगंज निवासी अखिलेश, थाना कांट के रावतपुर निवासी तौसीफ, शाहजहांपुर के निवासी विपिन यादव व थाना रोजा के गांव गौसिया निवासी पवन यादव के नाम सामने आए हैं। शेष चार-पांच अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है। सभी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीओ ने बताया कि आरोपी समाजवादी युवजन सभा व लोहिया वाहिनी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed