फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on center in-charge showing fake purchase of paddy

धान की फर्जी खरीद दर्शाने वाले केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 21 Oct 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Report on center in-charge showing fake purchase of paddy
निगोही। डेलखेड़ा गांव में खुले सरकारी क्रय केंद्र पर वहां के केंद्र प्रभारी ने अभिलेखों में धान की फर्जी खरीद दर्शा दी। लेखपाल की आख्या जांच में सही पाए जाने पर एसडीएम वेद सिंह चौहान ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

डेलखेड़ा में आरएफसी का धान क्रय केंद्र खोला गया है, और वहां केंद्र प्रभारी के तौर पर राघवेंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। किसानों को धान की तोल कराने में कोई असुविधा नहीं हो, इसके लिए एसडीएम ने वहां लेखपाल उग्रसेन की ड्यूटी लगाई थी। दिन भर ड्यूटी देने के बाद लेखपाल ने अधिकारियों को आख्या भेजी कि मंगलवार को इस केंद्र पर किसी भी किसान से धान की खरीद नहीं हुई, जबकि केंद्र प्रभारी ने मुख्यालय पर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी कि 298 क्विंटल खरीद की गई है।
विज्ञापन

एडीएम फाइनेंस/ जिला खरीद अधिकारी के निर्देश पर एसडीएम ने जांच की तो पाया कि सेंटर पर वाकई धान की कोई खरीद नहीं हुई। बाद में एसडीएम ने थाने में तहरीर देकर केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। एसडीएम ने तहरीर में यह भी कहा है कि यह क्रय केंद्र निगोही नगर क्षेत्र के लिए स्वीकृत हुआ, लेकिन केंद्र प्रभारी ने निहित स्वार्थ के कारण सेंटर डेलखेड़ा गांव में खोल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed