फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report on Center In-charge, Secretary and Chairman filed for embezzling paddy of 22 lakh rupees

22 लाख रुपये का धान गबन करने के मामले में केंद्र प्रभारी, सचिव और सभापति पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Report on Center In-charge, Secretary and Chairman filed for embezzling paddy of 22 lakh rupees
पुवायां। सेंटर पर धान खरीद के बाद राइस मिल पर नहीं पहुंचा और केंद्र पर भी नहीं मिला। इस मामले में पीसीयू के जिला प्रबंधक ने केंद्र प्रभारी, समिति के सचिव और सभापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीसीयू के जिला प्रबंधक प्रवीण चंद्र सोनकर और खुटार के एडीओ कोऑपरेटिव राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को संयुक्त रूप से दी गई तहरीर में बताया कि कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शाहजहांपुर की ओर से क्रय एजेंसी पीसीयू शाहजहांपुर की ओर से खुटार के गांव जादौंपुर कलां में जनता उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड जादौंपुर कलां शाखा कजरा को धान क्रय केंद्र लगवाया गया था। इस सेंटर पर वर्ष 2019-20 में हुई खरीद की जांच हेतु दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जांच कमेटी ने 27 मई 2020 को जांच आख्या प्रस्तुत की। जांच में पाया गया कि जनता उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड जादौपुर कलां शाखा कजरा धान क्रय केंद्र पर गांव केसरपुर माफी निवासी अजय कुमार प्रभारी और खुटार के मोहल्ला बगियानाथ निवासी राजीव कुमार और पीडब्लूडी के पास खुटार खास निवासी वर्षा पत्नी विपिन कुमार की ओर संचालित किया गया है।
विज्ञापन

उक्त धान क्रय केंद्र पर ऑनलाइन खरीद पंजिका के अनुसार 5693 क्विंटल धान खरीद की गई। जबकि राइस मिलों को केवल 4486.50 क्विंटल धान की डिलीवरी ही की गई। शेष 1206.50 क्विंटल धान की डिलीवरी न तो राइस मिल को ही की गई और न ही जांच के समय क्रय केंद्र पर धान का स्टाक पाया गया। इस प्रकार सेंटर प्रभारी अजय कुमार, समिति के सचिव राजीव कुमार और सभापति वर्षा ने 1206.50 क्विंटल धान जिसका मूल्य लगभग 2213927 रुपये का गबन कर लिया है। कार्यालय सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता शाहजहांपुर की ओर से 28 मई को संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए थे। खुटार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed