फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of vacancy of Nagar Panchayat President post sent to the government and Election Commission

Shahjahanpur News: शासन और चुनाव आयोग को भेजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद रिक्त होने की रिपोर्ट

Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Report of vacancy of Nagar Panchayat President post sent to the government and Election Commission
मीरानपुर कटरा में नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष के कक्ष में पड़ा ताला। संवाद
मीरानपुर कटरा। अदालत के आदेश के बाद मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। दोनों पक्ष अब हाईकोर्ट में जाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, अदालत का आदेश मिलने के बाद प्रशासन ने शासन और चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। शासन से रिपोर्ट आने के बाद प्रशासक नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

मुख्तियार अहमद ने आपराधिक रिकॉर्ड छुपाकर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। भाजपा की प्रत्याशी रहीं सोनम गुप्ता और फारवर्ड ब्लॉक की प्रत्याशी पूजा कसाना ने अदालत में याचिका दाखिल की। तीन नवंबर को अपर जिला सत्र न्यायाधीश-प्रथम आशीष वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को शून्य करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

अदालत के निर्णय की सूचना पर डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शासन और चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि अब तक नगर पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के लिए प्रशासक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। ऊथलपुथल के बीच नगर पंचायत के 112 कर्मचारियों को अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिल पाया है। 77 सफाई कर्मचारियों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम से बृहस्पतिवार को वेतन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने सफाई कर्मचारियों से यह कह दिया कि अब तक उनका भी वेतन नहीं आया है। शासन स्तर से प्रशासक की नियुक्ति होने के बाद ही नगर पंचायत के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा। वहीं, अपर जिला सत्र न्यायालय के आदेश के खिलाफ मुख्तियार अहमद मसूदी उच्च न्यायालय की शरण में चले गए हैं। दूसरे पक्ष से भाजपा प्रत्याशी सोनम गुप्ता के ससुर व पूर्व चेयरमैन सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता अपने अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

--
कोर्ट से कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव निरस्त करने की रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट को निर्वाचन आयोग के साथ शासन को भेज दिया गया है। निर्देश मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed