फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report of murder on three real brothers and their wives

Shahjahanpur News: तीन सगे भाइयों और उनकी पत्नियों पर हत्या की रिपोर्ट

Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report of murder on three real brothers and their wives
-- जितेंद्र हत्याकांड----
विज्ञापन

- मामा का आरोप, ढाई लाख रुपये उधार लेकर लौटा नहीं रहे थे आरोपी
- दस अप्रैल से थे लापता, 12 अप्रैल को गन्ने के खेत में मिला था शव
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां। गांव कनपारा निवासी जितेंद्र सिंह की हत्या के मामले में उनके मामा विमलेश कुमार ने गांव जठियापुर खुर्द के जितेंद्र, सतेंद्र और ललित और उनकी पत्नियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उधारी के रुपये मांगने पर भांजे जितेंद्र की हत्या की गई है।
जितेंद्र दस अप्रैल की सुबह नौ बजे बाइक से घर से पुवायां जाने की बात कहकर निकले थे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका था। जितेंद्र सिंह के मामा विमलेश कुमार ने दस अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 12 अप्रैल को जितेंद्र सिंह की बाइक नाहिल-पुवायां मार्ग पर गांव बढ़ारू बिजला के पास मिली थी। दोपहर बाद उनका शव भी बाइक से सौ मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था।
विज्ञापन

जितेंद्र के मामा विमलेश के अनुसार, जितेंद्र, सतेंद्र और ललित पर ढाई लाख की उधारी थी। जितेंद्र दस अप्रैल को रुपये मांगने गया था। जितेंद्र, सतेंद्र और ललित ने अपनी पत्नियों के साथ मिलकर जितेंद्र की हत्या कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि शव का पैनल से पोस्टमार्टम हो रहा है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग लाए गए थाने, चल रही पूछताछ
जितेंद्र सिंह की हत्या के मामले में पुलिस गांव जठियापुर आदि से कई लोगों को थाने लाई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि तहरीर से अलग भी कुछ मामला हो सकता है। पुलिस लोगों से पूछताछ से मिले तथ्यों से कुछ जानकारी मिलने की उम्मीद कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed