फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on eight for getting fake deed of land

Shahjahanpur News: जमीन का फर्जी बैनामा कराने के आरोप में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 22 Aug 2023 05:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:03 PM IST
विज्ञापन
Report filed on eight for getting fake deed of land
कोर्ट के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट, वर्ष 2016-17 में हुए था बैनामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

खुटार। नगर के मोहल्ला देवस्थान निवासी पुत्तूलाल ने कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुत्तूलाल के अनुसार उनकी जमीन खुटार क्षेत्र में है। जमीन उन्हें पट्टे के रूप में मिली थी। जमीन पर वह काबिज भी हैं। मोहल्ला रायटोला के शमशुल हसन के पिता मुन्तयाज खां के नाम सीरदारी का पट्टा था, जो सीरदारी खत्म होने पर स्वत: निरस्त हो गया। शमशुल हसन ने उनकी जमीन ठेके पर ली, लेकिन उनकी नीयत खराब हो गई।
शमशुल हसन ने अपने पुत्र शाहरुख के साथ मिलकर साजिश और धोखाधड़ी कर वर्ष 2016 और 17 में जमीन का बैनामा मोहल्ला रायटोला के मटरेलाल की पत्नी गीता देवी, बसरूद्दीन की पत्नी आमरीन, जनपद लखीमपुर के गांव पिपरिया कप्तान निवासी प्रियंका के नाम कर दिया।
विज्ञापन

पिपरिया कप्तान के अमित कुमार वाजपेयी, जनपद पीलीभीत के गांव जोगराजपुर के रमेशचंद्र और मूलरूप से गांव मकुंदापुर और वर्तमान में रायटोला निवासी बसरूद्दीन बैनामे में गवाह हैं और जालसाजी में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उनको जमीन पर जान से रोका और गाली गलौज किया। उन्होंने खुटार थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed