फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed on court order on charges of fake will

Shahjahanpur News: फर्जी वसीयत के आरोप में कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Report filed on court order on charges of fake will
खुटार (शाहजहांपुर)। बेटी ने मां के स्थान पर किसी अन्य महिला को खड़ा कर फर्जी वसीयत कराने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव हिम्मतपुर निवासी सतीश की पत्नी रेशमा देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका मायका खुटार के गांव कढ़ैया मयचक नरौठा में है। उसके पिता रुपन सिंह की दो शादी हुई थीं। पिता की पहली पत्नी सुंदरा देवी थी, जिनके तीन पुत्र गजराज, धनपाल और शंकर हैं।
सुंदरा देवी की मौत होने के बाद पिता ने दूसरी शादी रामवती से की थी। रामवती की वह अकेली पुत्री हैं। पिता की मौत के बाद वह अपने ममेरे भाई बुधपाल के साथ मां की देखभाल करने लगी। मां ने 18 मार्च 2024 को जमीन की वसीयत उसके और बुधपाल के नाम की थी। इसके बाद मां की 15 नवंबर 2024 को मौत हो गई।
विज्ञापन

मां रामवती की मौत के बाद भूमि हड़पने की नीयत से गांव की श्रीदेवी, अंगूरा देवी, अंकिता देवी ने रामवती के स्थान पर किसी अन्य को खड़ा कर फर्जी वसीयत करा ली। वसीयत 16 नवंबर को कराई गई है, जबकि मां की मौत 15 नवंबर को हो गई थी। फर्जी वसीयत में लखीमपुर के गांव रायपुर के दयाराम मौर्या और गांव कढ़ैया के सतेंद्र कुमार ने गवाही दी है। साजिश में सतेंद्र कुमार, जगपाल, उमेश और शंकर सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जुलाई की शाम वह अपने पति सतीश सिंह के साथ मायके में बुधपाल के घर पर गई थी। वहां श्रीदेवी, अंगूरा देवी, अंकिता देवी, जगपाल, उमेश, सतेंद्र, शंकर सिंह ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed