फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Report filed against six people on the order of the court for murder

हत्या के आरोप में कोर्ट के आदेश पर छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against six people on the order of the court for murder
पुवायां। एक बुजुर्ग ने नाबालिग पुत्री की हत्या करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना मार्च 2021 की है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी पीड़ित के मुताबिक 24 मार्च को वह खेत पर जा रहा था। रास्ते में सुवाले, तोफिया, शाहरूख, सोनू, अहमद रजा, विजय उनके घर की ओर जाते मिले। उसने लौटकर देखा तो उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर के छप्पर की बल्ली में फंदे से लटकी मिली। उसके पैर जमीन से लगे थे, इसलिए आत्महत्या नहीं लग रही। पुत्री ने दो-तीन दिन शिकायत की थी कि आरोपी उसे फोन पर परेशान करते हैं। उन्होंने इसकी शिकायत प्रधान से भी की थी। उसे पूरा भरोसा है कि आरोपियों ने ही पुत्री की हत्या की है। आरोपियों का पुत्री से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उन्होंने पुवायां पुलिस को तहरीर दी। शव का पोस्टमार्टम कराया था। वह अनपढ़ है, पुलिस ने उससे कई कागजों पर अंगूठे लगवा लिए, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपियों ने पुत्री का शव गांव में दफन नहीं करने दिया। दूसरे गांव में दफनाया। पीड़ित ने कोर्ट की शरण की। कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed