{"_id":"671eb74660bdc8bbe309da44","slug":"report-filed-against-nine-attackers-under-serious-sections-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-130107-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नौ हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खुटार। जमीन के विवाद में घर में घुसकर हमला करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो महिलाओं की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया है।
गांव रामपुर कलां निवासी रामगोपाल के पुत्र बबलू ने बताया कि 26 अक्तूबर की शाम पांच बजे विपक्षी सोनपाल, वीरेंद्र, सुभाष, मुनेश बाबू, रामकुमार, शिवकुमार, शैलेंद्र, अंकित, राकेश उर्फ मोनू तमंचा, धारदार हथियार और लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। इन लोगों ने मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे आदि घरेलू सामान तोड़ना शुरू कर दिया। उनकी पत्नी मधु, भाई अजय कुमार की पत्नी सोनी देवी, भाई अजय, पिता रामगोपाल, पुत्र नैतिक और भाई संजय की पत्नी डॉली पर भी जानलेवा हमला कर दिया। इससे सभी लोग घायल हो गए। अपने मोबाइल में घटना का वीडियो बना रहे पुत्र नैतिक के पास से मोबाइल और उनकी जेब से एक हजार रुपये की नकदी भी लूट ले गए। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
-- --
एक दरोगा पर भी मिलीभगत का आरोप
- गांव रामपुर कलां में मारपीट की घटना के बाद घायल सभी लोग एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचने के बजाय पहले थाने पहुंचे थे। थाने के गेट पर जमीन में लेटकर घायल और परिजन लगभग एक घंटे तक रोते बिलखते रहे। इस दौरान बबलू ने रोते हुए थाने के एक दरोगा की मिलीभगत से घर में घुसकर हमला होने का आरोप भी लगाया था। पुलिस ने बमुश्किल समझाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया था।