{"_id":"68a213bffa1f2ad09f01d94e","slug":"repair-work-continues-on-ramganga-bridge-traffic-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150618-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रामगंगा पुल पर मरम्मत शुरू, आवागमन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रामगंगा पुल पर मरम्मत शुरू, आवागमन प्रभावित
विज्ञापन
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर रामगंगा पुल पर मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद
अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे के रामगंगा पुल के कुछ स्लैब के जोड़ वाले हिस्से क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण रविवार शाम से उसकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही वहां दोनों तरफ के वाहनों के आवागमन को सिर्फ एक लेन होने से हाईवे पर यातायात भी बाधित होने लगा है।
पुल के बनाए गए दो स्लैब के बीच कंक्रीट के बनाए गए कॉलम वाहनों के बढ़ते दबाव और मौसम की मार से खराब हो गए। स्लैब के बीच किया गया कंक्रीट का भराव टूटकर नीचे गिर जाने से वहां करीब एक फुट मोटी दरार बन गई है। इसी दरार को भरने के लिए हाईवे की कार्यदायी संस्था ने मरम्मत का कार्य शुरू कराया। इसके लिए मरम्मत योग्य लेन को बैरियर लगाकर बंद करते ही वहां दोनों ओर के वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
हाईवे पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में यातायात ज्यादा होने से जाम लगने की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने लोगों को सलाह दी है कि फर्रुखाबाद आने-जाने के लिए सफर का समय पहले से तय कर लें। उन्हाेंने कहा कि सुबह और शाम के व्यस्त समय में जाम अधिक होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन
इसलिए लोग दोपहर को फर्रुखाबाद की यात्रा करें तो अनावश्यक परेशानियों से बचे रहेंगे। निर्माणदायी संस्था के अनुसार मरम्मत कार्य में दो-तीन दिन का वक्त लग सकता है।