फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Remembering Baba Zorawar Singh and Baba Fateh Singh on Martyr's Day

शहीदी दिवस पर याद किए गए बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह

Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Remembering Baba Zorawar Singh and Baba Fateh Singh on Martyr's Day
गांव गहलुइया के मीरी पीरी खालासा एकेडमी में कीर्तन करते छात्र छात्राएं - फोटो : POWAYAN
बंडा। गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में गांव गहलुइया के मीरी पीरी खालसा एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर उनको नमन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सबद के माध्यम से गुरु की महिमा का बखान किया। शिक्षकों ने शहीदी दिवस के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य दलविंदर सिंह कहलो ने बच्चों को गुरु गोविंद सिंह के बताए रास्ते पर चलने को कहा। उन्होंने बताया कि गुरु बता गए हैं कि किसी पर जुल्म करना पाप है और जुल्म सहना भी पाप है।
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह का पूरा परिवार देश की संस्कृति को बचाने के लिए शहीद हो गया। सिख धर्म में सभी का बराबर का सम्मान है और सिख धर्म के अनुयायी हमेशा ही जुल्म के खिलाफ लड़ते आए हैं। आयोजन में गुरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, आशीष वाजपेयी, सत्यम शुक्ला, सूरजपाल, मेजर सिंह, गुरजंट सिंह, प्रशांत मिश्रा, हरप्रीत कौर, परमजोत सिंह, अमित जायसवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed