फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Remains of animals found in sacks floating in Gomti river

गोमती नदी में तैर रही बोरियों में निकले पशुओं के अवशेष

Wed, 06 Apr 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Remains of animals found in sacks floating in Gomti river
पुवायां के चकलुआ घाट पर गोमती नदी से बोरियों को निकलता युवक - फोटो : KHUTAR
पुवायां। गोमती नदी में चकलुआ घाट पुल के पास पानी में कई माह से तैर रही बोरियों की जांच करने मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची। बोरियों को नदी से निकलवाकर देखा गया तो उनमें पशुओं के अवशेष भरे मिले। पशुओं के अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि खुटार क्षेत्र के कुछ गांवों के लोग इन अवशेषों को डाल जाते हैं।
विज्ञापन

गोमती नदी के पन्नघाट पर अज्ञात लोग बोरियों में कुछ भरकर नदी में डाल जाते थे। बोरियां डाले जाने के दो चार दिनों बाद महक आने लगती थी, इससे पन्नघाट पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों ने बोरियां नदी में फेंकने वालों पर निगाह रखना शुरु किया तो वहां पर बोरियां डालने का काम बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ दिनों के बाद ठीक उसी प्रकार से बोरियां गोमती नदी के चकलुआ घाट पुल से डाली जाने लगी। पुल से निकलने वाले लोग नदी में तैरने के कारण कोई अंदर घुसकर बोरियां खोलकर देखने की हिम्मत नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन

बोरियों के अंदर से गंदी महक भी आ रही थी। इससे आसपास के लोग काफी परेशान थे। मामले की जानकारी पुवायां पुलिस को मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस चकलुआ घाट पर पहुंची और उन बोरियों को नदी से बाहर निकलवाया। बोरियां खोलकर देखी गई तो उनमें पशुओं के अवशेष मिले। अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता लगा कि बॉर्डर से लगे खुटार क्षेत्र के कुछ गांवों के लोग बोरियां डाल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां पुलिस ने खुटार थाने को मामले की जानकारी देते हुए पशुओं के अवशेष नदी में डालने वालों की तलाश करने के लिए कहा है। कोतवाली प्रभारी केबी सिंह के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही हैं, कि नदी में किन लोगों ने बोरियां डाली है। उन्हें पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी।

23 मार्च को प्रकाशित की थी खबर
गोमती नदी में तैर रही बोरियों की खबर को 23 मार्च के अंक में प्रकाशित की गई थी। इसमें इंस्पेक्टर ने मामले की जांच कराने की बात कही थी। इसके बाद मंगलवार को पुलिस मौके पर पहुंची और बोरियों को निकलवाया। इसमें पशुओं के अवशेष मिले हैं।

गोमती नदी के चकलुआ घाट पर मामले की जांच करती पुलिस

गोमती नदी के चकलुआ घाट पर मामले की जांच करती पुलिस- फोटो : KHUTAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed