फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Religious places of tourist destination status will

धार्मिक स्थानों को पर्यटन स्थल का मिलेगा दर्जा

Sun, 13 Dec 2015 12:16 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Sun, 13 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
Religious places of tourist destination status will
सांसद कृष्णाराज के प्रयासों से परशुराम की जन्मस्थली तथा उसे जुड़े अन्य धार्मिक स्थलों को पर्यटन का दर्जा मिलकर उनके सौन्दर्यीकरण होने की उम्मीद एक बार पुन: बलवती होती नजर आ रही है। करीब चार महीने पहले भगवान परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति की ओर से सांसद को ज्ञापन दिया गया था। शनिवार को यहां पहुंचे केन्द्रीय मंत्रालय के सर्वेयर विश्वजीत पांडेय ने मंदिर समेत कई स्थलों का निरीक्षण किया। पांडेय के अनुसार शीघ्र ही सर्वे रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी जायेगी।
विज्ञापन

सर्वेयर पांडेय ने भगवान परशुराम मंदिर, रामताल के अलावा गांव ढकियाइन स्थित मां रेणुका मंदिर तथा शाहजहांपुर रोड स्थित उबरिया मंदिर का व्यापक सर्वे किया। पांडेय के अनुसार उनके द्वारा किये गये सर्वे में भगवान परशुराम जन्मभूमि के अलावा उनसे जुड़े उक्त तीनों स्थलों को जोड़कर उनका विकास तथा सौन्दर्यीकरण कराना प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने बताया कि सांसद के अनुरोध पर केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री महेश शर्मा के निर्देश पर वह यहां आये है। सर्वे के दौरान उन्होंने मंदिर के महंत सत्यदेव पांडेय से मंदिर से जुड़े इतिहास के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान महंत ने उन्हें भगवान परशुराम की मूर्ति वाला चित्र भी भेंट किया। मालूम हो कि करीब चार महीने पहले सांसद से मिले परशुराम जन्म भूमि समिति के पदाधिकारियों ने उनसे जलालाबाद को पर्यटन स्थल का दर्जा देकर मंदिर तथा उससे जुड़े सभी धार्मिक स्थलों का सौन्दर्यीकरण कराये जाने की मांग की थी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि नीरज पाठक समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed