{"_id":"e0dd086f36befa7e0a9ca4d041f911c2","slug":"relieve-morning-in-the-afternoon-the-heat-hurt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह को राहत, दोपहर में हुए गर्मी से आहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह को राहत, दोपहर में हुए गर्मी से आहत
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 20 Jun 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश से लोगों को सुबह जहां गर्मी से राहत मिल गई। वहीं दोपहर को निकली धूप से लोग फिर आहत हो गए। तेज हवाएं, बारिश, बादल और धूप को चंद घंटों में मौसम की इस कॉकटेल से लोगों लोगों को गर्मी से राहत मिली।
गर्मी से तंग आ चुके लोग मानसून के आगमन के साथ ही झमाझम बारिश का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कुछ देर के लिए बूंदाबांदी के बाद बारिश बंद होने उनकी उम्मीदें धूमिल हो गईं। शनिवार सुबह ही धूप खिल गई। साढ़े नौ बजे के करीब तेज हवाएं चलना शुरू हुई, जिसके कुछ देर बाद बूंदबांदी होने लगी। इसके बाद रिमझिम बारिश होने लगी। इससे मौसम गर्मी से राहत देने वाला हो गया।
बारिश होने से जहां शहर में तमाम स्थानों पर जहां जलभराव एवं फिसलन होने से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। वहीं पहली बारिश में युवा वर्ग ने भीगकर जमकर लुत्फ उठाया। सड़कों पर तमाम बाइकर्स, पैदल राहगीर और साइकिल सवार भीगकर मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन
इस संबंध में गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि शनिवार को प्री-मानसून बारिश हुई। कहा कि जिले में 6.4 मिलीमीटर पानी गिरा। साथ ही अभी मानसून नहीं होने की वजह से अधिक बारिश की उम्मीद से भी इंकार किया।
सड़कों पर बढ़ी फिसलन, बाइक सवार गिरा
शनिवार को बारिश होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई। इससे वाहन चालक सावधानीपूर्वक वाहनों की ड्राइविंग करते नजर आए। वहीं सुबह करीब सवा 11 बजे गोविंदगंज फ्लाईओवर से कचहरी की ओर जाते वक्त एक बाइक सवार फिसल गया। इससे उससे शरीर में काफी चोटें आईं। इसमें राहत भरी बात यह रही कि फ्लाईओवर की ओर जा रही टैक्सी की चपेट में आने से बच गया।
नालों की सिल्ट से बढ़ी शहरियों की मुश्किलें
नगर पालिका परिषद की ओर से नालों की तलीझाड़ सफाई कराई जा रही है। साथ ही नालों से निकलने वाला सिल्ट नाले के आसपास ही गलियों या सड़कों पर लगा दिया जाता है। इस सिल्ट को दो दिन के बाद उठाया जाता है। शनिवार को हुई बारिश से नालों का सिल्ट बहकर सड़कों पर फैल गया। इससे शहरियों के लिए मुश्किल हो गई। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि नालों की सिल्ट को जल्द से जल्द साफ कराने के निर्देश पहले भी दिए गए हैं। शहर में अधिकांश स्थानों पर तीन दिनों के अंदर सिल्ट उठवा दिया जाता है। बारिश होने से थोड़ा मुश्किल हुई है। बावजूद इसके सिल्ट तीन दिन में उठवाने के लिए जेई विक्रमाजीत यादव और ठेकेदार को कहा दिया गया है।