फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relief steps taken away by releasing more water in Garra-Khannaut

Shahjahanpur News: गर्रा-खन्नौत में और पानी छोड़ने से राहत के कदम हुए दूर

Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Relief steps taken away by releasing more water in Garra-Khannaut
बरेली मोड़ ​स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद
शाहजहांपुर। रविवार को गर्रा नदी का जलस्तर 10 सेमी कम हुआ, मगर अभी हाईवे व अन्य जगह जलभराव से निजात मिलना कठिन है। कारण यह है कि गर्रा व खन्नाैत में पानी और छोड़ा गया है।
विज्ञापन

जितना पानी छोड़ा गया है, वह बाढ़ को और खतरनाक तो नहीं करेगा, मगर जलस्तर धीरे-धीरे ही कम हो पाएगा। नदियों के आसपास कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। इससे आम लोगों की दिक्कतें कम नहीं हुईं हैं। काफी लोगों ने अपने मकान को छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रखी है। हालांकि, रविवार को खन्नाैत में जलस्तर स्थिर रहा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गर्रा नदी का जलस्तर वर्तमान में अजीजगंज स्थित गर्रा पुल पर 149.100 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज है। नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर बह रही है। कटना नदी से गर्रा में 20000 हजार क्यूसेक, खखरा नदी पीलीभीत से 1200 क्यूसेक और दियूनी बैराज से 8659 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 29 हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। इससे गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। खन्नौत नदी का जलस्तर लोधीपुर पुल पर वर्तमान में 146.050 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 145.750 मीटरगेज है। खन्नौत नदी खतरे के निशान से 30 सेमी ऊपर है। रामगंगा नदी का जलस्तर डबरी घाट पर 137.650 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 137.300 मीटरगेज पर है। रामगंगा भी खतरे के निशान से 37 सेमी ऊपर बह रही है।

भैसार बांध ढाईघाट तटबंध पर गंगा का जलस्तर वर्तमान में 143.520 मीटरगेज है, जबकि खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज है।
--
अजीजगंज रोड पर तेजी से बह रहा पानी, राहगीर परेशान
एसएसएमवी और एसएस कॉलेज में पीछे की तरफ से पानी बह रहा है। पानी इतनी तेजी से बह रहा है कि पानी कॉलेज के अंदर घुसकर सामने अजीजगंज रोड पर आ गया है। अजीजगंज पुरानी पुलिस चौकी सड़क पर पानी चल रहा है। इससे शहर में आने और जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहन काफी मशक्कत के बाद लोग निकल पा रहे हैं। कई ई-रिक्शा पानी में फंस गए हैं। इसके बाद ई-रिक्शा भी चलना बंद हो गए हैं। लोग पानी में घुसकर पैदल निकल रहे हैं। पुलिस ने एसएस कॉलेज के पास और दूसरी तरफ बरेली मोड़ पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके बाद भी लोग वाहन लेकर सड़क से गुजर रहे हैं।
--
नेशनल हाईवे पर कम हुआ पानी
नेशनल हाईवे पर पानी का बहाव काफी कम हो गया है। दो पहिया और चार पहिया वाहन आसानी से निकल रहे हैं। हाईवे के दो तरफ पानी भरा हुआ है। प्रशासन की ओर से अधिकारी लगातार हाईवे पर निगरानी कर रहे हैं। हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को धीमी गति से निकलने की सलाह दी जा रही है। पानी हाईवे के नीचे पुलिया से पास होने लगा है। इससे पानी हाईवे से लगभग उतर गया है। बरेली की तरफ से आने वाली लेन पर थोड़ा जलभराव है।
--
कॉलोनियों में भरा पानी, नहीं मिली राहत
आवास-विकास कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, साउथ सिटी, सिंजई, सुभाषनगर, ककरा कलां, अब्दुल्लागंज, हनुमतधाम, ख्वाजा फिरोज, लोक बिहार कॉलोनी में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसके साथ ही लोधीपुर क्षेत्र, अक्षरधाम, ब्रज बिहार कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी आदि में भी पानी भरा हुआ है। कई मोहल्लों में पानी भरा होने से लोग विस्थापन कर चुके हैं। इसके साथ ही लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। इन सभी कॉलोनियों में अधिकतर लोगों ने अपने सामान को सुरक्षित करने के लिए दूसरी मंजिल पर पहुंचा दिया है। अधिकतर लोग छतों या दूसरी मंजिल पर रात काट रहे हैं।
--
सपा जिलाध्यक्ष ने मदद का भरोसा दिलाया
सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया और लोगों की समस्या सुनकर मदद का भरोसा दिलाया। ब्लाॅक ददरौल के ग्राम निजामपुर गौटिया में बाढ़ की चपेट से आए गौटिया पुल का सड़क से कटान होना शुरू हो गया है। तनवीर ने यहां पहुंचकर जिला प्रशासन से कटान रोकने के इंतजाम करने की मांग की है।

--
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग मोहल्लों में फंसे हुए हैं। उनको खाना और पानी वितरित किया जा रहा है। निगरानी के लिए राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम लगी हुई है।

- अरविंद कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

बरेली मोड़ स्थित एसएसएमवी स्कूल में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed