फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relief material handed over to fire victims in Mahua Pimai

महुआ पिमई पहुंचे विधायक ने पीड़ितों को सौंपी राहत सामग्री

Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Relief material handed over to fire victims in Mahua Pimai
खुटार के गांव महुआ पिमई में अग्निपीड़ितों को राहत सामग्री देते विधायक चेतराम - फोटो : KHUTAR
खुटार। गांव महुआ पिमई में शनिवार को दोपहर बाद आग लगने से छह घर जलकर राख हो गए थे। रविवार को विधायक चेतराम ने तहसीलदार के साथ गांव पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।
विज्ञापन

गांव में सर्वेश कुमार के घर चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने के बाद आग लग गई थी। सिलिंडर फट जाने के बाद आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोस के राजेश कुमार, नंदकिशोर, हरीराम, नेवाराम, राजाराम के घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। इससे सभी के घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया था। फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया था।
विज्ञापन

रविवार को विधायक चेतराम ने पीड़ितों से जानकारी लेते हुए उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह से पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए कहा। विधायक ने अग्निकांड में पीड़ित लोगों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान प्रधान पति आशीष कुमार, कोटेदार गंगाराम, मनोज कुमार शर्मा, देवेश गुप्ता, देव पटेल, राजीव कुमार यादव, रामखिलावन, सुबोध कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

खुटार के महुआ पिमई में जले हुए घरों को देखते विधायक चेतराम

खुटार के महुआ पिमई में जले हुए घरों को देखते विधायक चेतराम- फोटो : KHUTAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed