फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relief from heat at night, scorching heat again scorches during the day

Shahjahanpur News: रात में मिली गर्मी से राहत, दिन में तेज धूप ने फिर झुलसाया

Sat, 01 Jun 2024 03:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 01 Jun 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat at night, scorching heat again scorches during the day
धूप से बचने के लिए चेहरा ढंककरजातीं स्कूटी सवार युवती। संवाद
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार शाम को आंधी-बारिश आने से न्यूनतम पारा लुढ़क गया। तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी ने परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेेेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

------
आम की फसल में करते रहें सिंचाई
बृहस्पतिवार शाम को आंधी से सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को हुआ है। आम में गुठली पड़ जाने के कारण वह भारी हो चुका है और तेज हवा से गिर गया। आम के किसानों को सर्वाधिक क्षति पहुंची है। कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि आम की जड़ों पर पानी से सिंचाई करते रहे। इससे आम का तना मजबूत होगा और आंधी आने पर आम गिरने की संभावना कम रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ओसीएफ अस्पताल रोड पर गिरा पेड़ नहीं हटाया, सड़क बंद
आंधी-पानी में शहर में सबसे अधिक पेड़ कैंट क्षेत्र में गिरे। इसकी वजह से कई रास्ते बंद हो गए थे। अधिकतर पेड़ काटकर हटा दिए गए हैं। ओसीएफ अस्पताल रोड पर पेड़ गिर गया था। इसकी वजह से रास्ता बंद हो गया। शुक्रवार को भी पेड़ नहीं हटाया गया है। रास्ता नहीं खुलने से राहगीरों को परेशानी हो रही है।

-----
नुमाइश में झूला गिरने के मामले में फर्म प्रोपराइटर से मांगा स्पष्टीकरण
एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि आंधी में नुमाइश में झूला आदि गिरने से कोई बड़ी घटना हो सकती थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित फर्म के प्रोपराइटर से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed