{"_id":"68fd2221c6860ca71f082dec","slug":"relatives-of-the-murderers-who-came-to-collect-the-cattle-were-chased-and-beaten-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155970-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पशु लेने आए हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पशु लेने आए हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
कांट। सफ्तयारा गांव में पांच दिन पूर्व हुई ओमकार की हत्या के मामले में हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को ग्रामीणों ने पीट दिया। पुलिस ने मारपीट में घायल तीन लोगों को अस्पताल भिजवाया।
19 अक्तूबर को ओमकार वर्मा की पुरानी रंजिश में डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे आरोपियों के रिश्तेदार घर में बंद पशुओं को निकालने के लिए आए। इसकी भनक लगते ही पीड़ित परिवार के कई लोग और ग्रामीण एकत्र हो गए।
आरोपियों के रिश्तेदारों को घेर लिया। इसके बाद वे खेतों की ओर भागे तो ग्रामीणों ने दौड़कर दोबारा घेरा। उन्हें लाठी-डंडों से पीटा। इस बीच पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। मारपीट में हत्या के आरोपियों के तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार मौर्य बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तीनों घायलों को एम्बुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।