फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Registration for the HPV vaccine will be available.

Shahjahanpur News: एचपीवी वैक्सीन के लिए करा सकेंगे पंजीकरण

Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Registration for the HPV vaccine will be available.
शाहजहांपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन की आठ हजार अतिरिक्त डोज मंगाई गईं हैं। इसके अलावा किशोरियों के लिए कोविड-19 के टीके की तरह क्यूआर कोड व वेबसाइट के जरिये प्री-पंजीकरण की सुविधा दी गई है। नई खेप आने से टीकाकरण अभियान को गति मिलेगी।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग को पूर्व में दस हजार टीके भेजे गए थे। इसमें 6537 टीके लगाए जा चुके हैं। कुछ स्वास्थ्य इकाइयों पर डोज खत्म होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मांगपत्र भेजकर आठ हजार और डोज मंगवा ली है। इससे टीकाकरण अभियान गति पकड़ सकेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. आसिफ ने बताया कि टीकाकरण के लिए पहले से प्री-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन


अभिभावक स्वयं क्यूआर कोड या विभाग की वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। यह व्यवस्था कोविड टीकाकरण की तरह है। प्री-रजिस्ट्रेशन के बाद किसी भी निर्धारित केंद्र पर टीका लगवाया जा सकता है। एएनएम लाभार्थी का मोबाइल नंबर दर्ज करते ही पूरा पंजीकरण विवरण स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा, जिससे टीकाकरण प्रक्रिया आसान और तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed