फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Reduced interest of youth in Prdani

प्रधानी में घटी युवाओं की रुचि

Sun, 27 Sep 2015 09:20 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसमें युवा से लेकर बुजुर्ग और महिलाएं भी ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत स्तर की सीटों के लिए मैदान में बाजी मारने की जुगत लगा रही हैं, लेकिन इन सबके बीच राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से वेबसाइट पर जारी गत वर्षों के परिणामों के आंकड़े से रोचक तस्वीर उभरकर सामने आई है। जिन युवाओं पर हर राजनीतिक दल का फोकस इन दिनों है, उसी में इस चुनाव में सबसे निचले पायदान वाले ग्राम प्रधान पद के लिए दांव आजमाने में रुचि लगातार घटी है। वर्ष 1995 की तुलना में गत वर्ष 2010 में 21 से 35 वर्ष के आयु वर्ग वाले निर्वाचित प्रधानों की संख्या में करीब 9.84 फीसदी तक कमी दर्ज हुई।
विज्ञापन

वर्ष 1995 में पूरे प्रदेश में निर्वाचित प्रधानों में से 35 वर्ष तक की आयु वालों की संख्या 42.73 फीसदी थी, जबकि वर्ष 2005 में यह लुढ़ककर 39.67 फीसदी और वर्ष 2010 में 32.89 फीसदी ही रह गई। इसके उलट 36 से 50 वर्ष तक की आयु वाले निर्वाचित प्रधानों की संख्या में इसी दौरान क्रमश: बढ़ोत्तरी जारी रही और 15 वर्ष के अंतराल में करीब 9.23 फीसदी तक बढ़ी। गत बार यानी वर्ष 2010 में प्रदेश में कुल 51892 प्रधान चुने गए, जिनमें से इस आयु वर्ग वालों की संख्या 50.88 फीसदी रही, जो कि वर्ष 1995 में 41.65 रही थी।
विज्ञापन

इसी क्रम में बरेली मंडल में तस्वीर थोड़ी अलग है। प्रदेश स्तरीय आंकड़े की तुलना में यहां के चारों जिलों में युवा प्रधानों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। गत बार पंचायत निर्वाचन में सबसे ज्यादा युवा 36.29 फीसदी बदायूं जिले से निर्वाचित हुए थे। इस दौड़ में शाहजहांपुर 34.81 फीसदी के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि बरेली तीसरे और पीलीभीत चौथे स्थान पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन



निर्वाचित प्रधानों के उम्र के लिहाज से आंकड़े प्रतिशत में
वर्ष        21 से 35        36 से 50        50 से अधिक
1995        42.73            41.65            15.62
2005        39.67            43.21            17.10
2010        32.89            50.88            16.21
---------------------------------
खीरी और बरेली मंडल में वर्ष 2010 में निर्वाचित प्रधानों के आयु वर्ग वाले आंकड़े
बरेली        34.65            52.23            13.10
पीलीभीत    31.21            54.25            14.52
शाहजहांपुर    34.81            47.28            17.89
बदायूं        36.29            48.92            14.78

खीरी        35.14            50.95            13.89
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed