Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Red House crowned champion; honored with a trophy

Shahjahanpur News: रेड हाउस बना चैंपियन, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

Fri, 06 Nov 2026 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Red House crowned champion; honored with a trophy
शाहजहांपुर में डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित खेलकूद में ट्राॅफी के साथ खुशी मनाते छात - फोटो : 1
शाहजहांपुर। डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शानदार प्रदर्शन के आधार पर रेड हाउस को ओवरऑल चैंपियन और ब्लू हाउस को रनरअप घोषित किया गया।
विज्ञापन

इस बीच टग ऑफ वार प्रतियोगिता में रेड हाउस विजेता और ग्रीन हाउस उप विजेता बना। 100 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस के गौरव प्रथम, ग्रीन हाउस के अर्पण द्वितीय और यलो हाउस के दीपांशु तृतीय रहे। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में रेड हाउस की आस्था ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में रेड हाउस विजेता रहा, जबकि बालिका वर्ग में यलो हाउस की सौम्या प्रथम और रेड हाउस की हरीशम द्वितीय रहीं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, विद्यालय के अध्यक्ष महेंद्र अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गुप्ता और सचिव नरेंद्र त्यागी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष अफाक अली खान, प्रधानाचार्य वंदना गुप्ता, उप प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, शालिनी अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed