फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Record rain: Paddy crop gets better, others suffer loss

रिकार्ड बारिश : धान की फसल में आई रंगत, अन्य को नुकसान

Mon, 08 Jul 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 08 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Record rain: Paddy crop gets better, others suffer loss
जैतीपुर क्षेत्र में धान की रोपाई करते ग्रामीण। संवाद
शाहजहांपुर। जुलाई के पहले सप्ताह में हुई बारिश से धन की फसल में रंगत आ गई है। खेतों में लबालब पानी भर गया है। किसानों ने खेतों में धान की रोपाई तेज कर दी है। गन्ने की फसल को भी फायदा पहुंचा है। पालेज की फसल के साथ मूंगफली, उर्द और मूंग की फसल को नुकसान पहुंचने लगा है। इससे अधिक बारिश होती है तो धान की फसल पानी में डूबने से खराब होने की संभावना है।
विज्ञापन


इस वर्ष जिले में 2.54 लाख हेक्टेयर धान की फसल की जा रही है। पिछले वर्ष 2.55 लाख हेक्टेयर जमीन में धान की फसल का उत्पाद हुआ था। पिछले वर्ष की अपेक्षा धान की फसल का रकबा थोड़ा घटा है। कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि अगर ज्यादा दिनों तक बारिश में फसल डूबी रहेगी तो नुकसान होने की संभावना है।
विज्ञापन


--------

जुलाई के पहले सप्ताह में 287 मिली मीटर गिर चुका पानी

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि जुलाई में औसतन बारिश 327 मिली मीटर होती है। इस वर्ष जुलाई के प्रथम सप्ताह रविवार तक 287 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। अभी तीन सप्ताह बाकी हैं। अभी और बारिश होगी। इस बार जुलाई सप्ताह में औसत से काफी अधिक वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार रात से लेकर रविवार दोपहर तक 39.9 मिली मीटर बारिश हुई। शनिवार को दिन में 42.2 बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed