फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Record of 12 years broken due to 88.8 mm rain in 24 hours

Shahjahanpur News: 24 घंटे में 88.8 एमएम बारिश से टूटा 12 सालों का टूटा रिकार्ड

Sat, 14 Sep 2024 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Record of 12 years broken due to 88.8 mm rain in 24 hours
शाहजहांपुर। पिछले 24 घंटे में 88.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पिछले 12 सालों में सितंबर में 24 घंटे के अंदर हुई यह अधिकतम बारिश है। इससे पहले 18 सितंबर 2012 को 24 घंटे में 173 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई थी। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को मौसम खुला रहेगा।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे से शुुक्रवार शाम चार बजे तक 88.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 50 मिलीबार बढ़ गया है। शनिवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। बादल छाए रह सकते हैं।
--------
सितंबर में औसत के करीब हो चुकी बारिश
डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सितंबर में औसतन 185 मिलीमीटर बारिश होती है। 11 से 13 सितंबर तक 112 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर में अब तक 179 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। यह औसत के लगभग करीब है। अभी 17 दिन बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सितंबर में पांच वर्ष में हुई बारिश की स्थिति
- 2019 में 167 एमएम
- 2020 में 26 एमएम
- 2021 में 177 एमएम
- 2022 में 71 एमएम
- 2023 में 203 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed