{"_id":"65205d4316d76aa94703be48","slug":"reason-for-death-of-five-year-old-child-not-clear-viscera-safe-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-5981-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पांच साल के बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पांच साल के बच्चे की मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
Sat, 07 Oct 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर/ सिंधौली: थाना क्षेत्र के गांव लखराम में सुनील की पत्नी रागिनी ने खुद जहरीला पदार्थ पीने के बाद अपने पांच साल के बेटे विराट को जहर दे दिया था। बच्चे की राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
सुनील शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। बुधवार की शाम को शराब को लेकर दंपती में विवाद हो गया था। इसके बाद रागिनी बिना खाए ही लेट गई थी। बृहस्पतिवार को दोनों में विवाद होने पर रागिनी ने घर में रखी पेस्टीसाइड पी ली, साथ ही पांच साल के बेटे विराट को भी पिला दिया। विराट के रोने की आवाज सुनकर दादी आ गई। हालत बिगड़ने पर परिजन ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां से राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। अस्पताल में विराट को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं रागिनी का इलाज चल रहा है। मृतक के परिजन शव को लेकर गांव चले गए थे। सूचना पर पुलिस सुनील के घर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित कर दिया गया। इस मामले में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।