{"_id":"6331b2b9c7d6c2193223a012","slug":"reason-behind-collapse-of-kolaghat-bridge-in-shahjahanpur-discloses-by-officer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: कोलाघाट पुल गिरने के पीछे यह वजह आई सामने, परियोजना से जुड़े अधिकारी ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: कोलाघाट पुल गिरने के पीछे यह वजह आई सामने, परियोजना से जुड़े अधिकारी ने किया खुलासा
Mon, 26 Sep 2022 07:40 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 26 Sep 2022 07:40 PM IST
सार
उप्र राज्य सेतु निगम के महाप्रबंधक/मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने हथौड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे निगम के खंडीय कार्यालय में स्वीकार किया कि निर्माण के समय कुछ चीजों की गुणवत्ता और मानकों का ध्यान नहीं रखे जाने से पुल ढहा था।
विज्ञापन
पिछले साल ढहा था कोलाघाट का पुल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष 2008 में 43 करोड़ की लागत से करीब 1,800 मीटर लंबे कोलाघाट पुल के निर्माण के दौरान मानकों की अनदेखी की गई थी। इसी वजह से पिछले साल 29 नवंबर को रामगंगा नदी पर बने पुल का एक पिलर धंस जाने से पुल टूटकर तीन हिस्सों में बंट गया था।
विज्ञापन
उप्र राज्य सेतु निगम के महाप्रबंधक/मुख्य परियोजना प्रबंधक संदीप गुप्ता ने सोमवार को हथौड़ा रेलवे ओवरब्रिज के नीचे निगम के खंडीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में स्वीकार किया कि निर्माण के समय कुछ चीजों की गुणवत्ता और मानकों का ध्यान नहीं रखे जाने से पुल ढहा था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सेतु निगम के प्रबंध निदेशक के आदेश पर उत्तरदायी पाए गए निगम के तत्कालीन महाप्रबंधक से लेकर विभिन्न विभागों के अवर अभियंता स्तर के 13 अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन